चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें (What to do after lunar eclipse)
- ग्रहण खत्म होने के बाद आपको अपने घर की साफ-सफाई करनी चाहिए।
- घर के सभी सदस्यों को स्नान अवश्य करना चाहिए।
- घर में मौजूद देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी साफ करना चाहिए और घर के अंदर गंगा जल छिड़कना चाहिए।
- भोजन में डाली जाने वाली तुलसी की पत्तियों को हटा देना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान एकत्र किए गए धन को ग्रहण बीतने के बाद दान कर देना चाहिए।
- इस दिन आप अन्न के साथ- साथ वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।
कहां दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण (Where will the first lunar eclipse of the year be seen?)
25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में सूतक या सूर्य ग्रहण के नियम लागू नहीं होंगे। हालांकि, यदि आप ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहते हैं या ग्रहण के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। यह चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्वी एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें, यहां जान लें पूरा नियम
Reviewed by News Himachali
on
08:10:00
Rating:
No comments: